LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 16, 2026

जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प*

Spread the love

*जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प*

*बंदियों को सकारात्मक जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित*

रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला जेल रायगढ़ में 15 अक्टूबर को नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बंदियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा बंदियों को नशे और अपराध से दूर रहकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।
            इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नशे की लत से दूर रहकर ही व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने बंदियों से आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक बदलाव अपनाने और समाज में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी 460 बंदियों को किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन जीने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के सुशील सिंह, श्री शिवकुमार साहू एवं श्री नवरतन बिंझवार उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.