

जांजगीर चांपा । नगर पालिका चांपा में गुरुनानक मार्ग के चौड़ीकरण का टेंडर तीन हिस्सों में ठेकेदारों को दिया था। जिसमें से दो ठेकेदारों ने एक साल पहले चौड़ीकरण का कार्य समाप्त कर लिया। वहीं तीसरे ठेकेदार को नगर पालिका अधिकारी के द्वारा दो बार नोटिस जारी करने के बाद भी कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है।
इस मार्ग को पहले भी पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका द्वारा कई बार कांक्रीट और डामरीकरण कर चौड़ा किया गया है लेकिन विकास चौक जगदल्ला के पास की 30 मीटर की सड़क 20 वर्ष पहले जितनी ही सकरी है। इसका चौड़ीकरण करते हुए कंक्रीट रोड बनाने नगर पालिका अधिकारी से सामाजिक कार्यकर्ता विकास तिवारी ने मौखिक मांग रखी लेकिन अब तक कोई निर्णय अधिकारी द्वारा नहीं लिया गया। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है इसलिए नगरपालिका और मीडब्ल्यूडी दोनों को लिखित शिकायत देते हुए
एसडीएम पहुंचे आंदोलन स्थल , नगर पालिका अधिकारी और पीडब्ल्यूडी से सामंजस्य के साथ रोड को कांक्रीट के साथ चौड़ा करवाने दिया आश्वासन
अगर मांग जल्द पूरी नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन की चेतावनी विकास तिवारी ने दी।
विकास चौक जगदल्ला का मामला



