LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस*

Spread the love

*ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस*

    *रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026* । आज दोपहर थाना चक्रधरनगर पुलिस को ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे एक साइन बोर्ड पर अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस एवं एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर करीब 35 वर्ष के अज्ञात पुरुष का शव लाल रंग के कपड़े से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। आसपास के रहवासियों से पूछताछ करने पर भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

   चक्रधरनगर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है तथा मृतक की पहचान और उसके परिजनों की पतासाजी की जा रही है। पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मृतक के फोटोग्राफ विभिन्न सूचना एवं संपर्क समूहों में साझा किए गए हैं।

     चक्रधरनगर पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193299 पर तत्काल सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.