LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 27 सितंबर 2026*

🚨 *घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त*

🚨 *”ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा*

    *रायगढ़, 27 सितंबर 2026* ।  जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम नंदेली इंदिरा आवास पारा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब ₹900 बरामद की है।

      जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नंदेली के इंदिरा आवास पारा में एक व्यक्ति अपनी बाड़ी में अवैध बिक्री के लिए काफी मात्रा में महुआ शराब रखे हुए है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मनबोध चौहान पिता पीला राम चौहान, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नंदेली इंदिरा आवास पारा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 9 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹900 है, गवाहों के समक्ष बरामद कर जब्ती पंचनामा तैयार किया। आरोपी द्वारा धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना कोतरारोड़ में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।

       इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक अजय साय, बंशी रात्रे, मनोज यादव एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.