LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

धरमजयगढ। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में धरमजयगढ़ वन मण्डल अंतर्गत क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर कुल 120 की तादाद में हाथी विचरण कर रहे हैं जो क्षेत्रवासियों के लिए कहीं न कहीं भारी चिंता का शबब बना हुआ है ।

Spread the love

धरमजयगढ। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में धरमजयगढ़ वन मण्डल अंतर्गत क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर कुल 120 की तादाद में हाथी विचरण कर रहे हैं जो क्षेत्रवासियों के लिए कहीं न कहीं भारी चिंता का शबब बना हुआ है ।
आए दिन क्षेत्र के गांव जंगल एवं सड़क किनारे हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है लिहाजा प्रभावित ग्रामीण इस विकट समस्या को लेकर चिंतित हैं। वहीं हाथी किसान की गाढ़ी मेहनत को नष्ट कर रहे है फसलों को लगातार चट किए जा रहे हैं साथ ही दरों दीवारों को भी निशाना बना रहे हैं।
इसी कड़ी में जानकारी के अनुसार आज बीती रात हाथी तेजपुर गांव किनारे धावा बोल दिए थे फिर क्या था गांववासियों हाथियों को हकालने में सभी का सहयोग लेते हुए एकजुट होकर  भगाने में में जुट गए ।रात के अंधेरे में किसान बाईक व टार्च के सहारे हाथी को भगाने के जद्दोजहद में जुटे रहे लेकिन विभाग के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से कहिं न कहीं परे नजर आए जो जिम्मेदारों की जिम्मेदारी की पोल को साफ तौर पर खोलता नजर आ रहा है ऐसे हालात में यहाँ यह समझना शायद ज्यादा कठिन नही है कि क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी रही  और संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी नदारत रहे। संवेदनशील मामले पर आखिर विभागीय कर्मचारी संजीदा क्यों नही है यह गंभीर विषय है जो अनेकों सवालों को जन्म दे रहा है ?

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.