LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

चिंगारी गाँव के सैकड़ों राशन कार्डधारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी से किए मुलाकात…*                                       

Spread the love

*चिंगारी गाँव के सैकड़ों राशन कार्डधारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी से किए मुलाकात…*                                                              लैलूंगा :- राशन भण्डारण व वितरण में हो रही परेशानियों को लेकर चिंगारी गाँव के सैकड़ों हितग्राहियों ने लमडांड़ पहुंचकर अपनी समस्या को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपे । ग्रामीणों ने बतााया कि चिंगारी में कुल 190 राशन कार्डधारी हितग्राही हैं । जबकी ग्राम चिंगारी से दियागढ़ उचित मूल्य की दुकान की दूरी लगभग 03 किलोमीटर दूर है । जिसके मध्य में छेरीबुड़ा नाला पड़ता है, जहाँ  बरसात के दिनों उपरोक्त नाले में पानी भर जाने से राशन कार्डधारी हितग्राहियों को ग्राम भकुर्रा तथा गहिरा होते हुए लगभग 18 किलोमीटर दूर घूमकर जाना पड़ता है । जो कि सभी गरीब हितग्राहियों को घूमकर जाना संभव नही है । इसी तरह ग्राम चिंगारी के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । जिसके संबन्ध में पूर्व में कई बार चिंगारी के ग्रामीणों के द्वारा कई अधिकारियों को लिखित रूप में आवेदन और निवेदन किया जा चुका है । किन्तु ग्राम चिंगारी के ग्रामीणों का समस्या का समाधान नही होने के कारण पिछले कई सालों से 190 राशन कार्डधारी हितग्राही उपरोक्त समस्या से जूझते आ रहे हैं । वहीं ग्राम चिंगारी हितग्राही सुंदर लाल सिदार, घनश्याम सिदार ( उपसरपंच), पिलक राम सिदार पंच वार्ड क्रमांक 10, भीम सिदार पंच वार्ड क्रमांक 08, श्रीमती सावित्री सिदार सरपंच ग्राम पंचायत दियागढ़ का कहना है कि यदि  ग्राम पंचायत दियागढ़ से ग्राम चिंगारी के गरीब हितग्राहियों का राशन को ग्राम चिंगारी में ही भण्डारण करने से चिंगारी के गरीब हितग्राहियों को परेशानी नही होगी । इस हेतु ग्राम चिंगारी के सैकड़ों गरीब हितग्राहियों ने रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम लमडांड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में पधारे छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष लिखित में आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया । आशा है कि चिंगारी गाँव के लोगों कि मांग पूरी होगी और उन्हें राशन के लिए दियागढ़ जाना नही पड़ेगा ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.