LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी
अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जांजगीर-चांपा

Spread the love

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी
अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जांजगीर-चांपा

एचएन कोसरिया ने मड़वा विद्युत संयंत्र
में मुख्य अभियंता का पदभार संभाला
जांजगीर 08 अक्टूबर 2024- अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में एचएन कोसरिया पुनः मुख्य अभियंता का कार्यदायित्व संभालेंगे। श्री कोसरिया ने मड़वा में ज्वाइनिंग देकर कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले श्री कोसरिया मुख्यालय रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। तीन वर्ष पहले भी श्री कोसरिया एबीवीटीपीएस मड़वा का कार्यदायित्व कुशलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। विद्युत गृह के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता से भेंटकर स्वागत किया एवं उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री कोसरिया ने वर्ष 1989 में शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज रायपुर से मैकेनिकल ब्रांच में बीई की डिग्री हासिल की है। श्री कोसरिया की मप्र. विद्युत मंडल बोर्ड में सहायक अभियंता (प्रशिक्षु ) के तौर पर वर्ष 1990 में कोरबा पूर्व में नियुक्ति हुई थी। उन्होंने एचटीपीएस कोरबा पश्चिम, बिरसिंगपुर, केटीपीएस और डीएसपीएम में कार्य करते हुए कोल हैंडलिंग प्लांट (बाह्य), बीएमडी और टीएमडी में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। कोल हैंडलिंग प्लांट (बाह्य) में बेहतर प्रदर्शन के लिए श्री कोसरिया मुख्यालय स्तर पर सम्मानित किए गए हैं।

फोटो -एचएन कोसरिया एबीवीटीपीएस 01 एवं 02
समाचार क्र.- 31/2024

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.