LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: कोतरारोड़ पुलिस ने डभरा से आरोपी को दबोचा*

Spread the love

● *शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: कोतरारोड़ पुलिस ने डभरा से आरोपी को दबोचा*

     *16 अक्टूबर, रायगढ़* ।  कल थाना कोतरारोड में एक महिला द्वारा अंकित कुमार के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। महिला का आरोप है कि अंकित कुमार से उसकी जान-पहचान वर्ष 2023 से हुई थी, जब वह जिंदल कंपनी में गार्ड के रूप में काम कर रहा था। अंकित ने उसे शादी का झांसा देकर सितंबर 2023 से उसके साथ रिश्ते में रहने की शुरुआत की।

       कुछ समय बाद अंकित का ट्रांसफर तमनार हो गया, लेकिन वह फिर भी महिला के किराए के घर में आता-जाता रहा। सितंबर 2024 में अंकित ने महिला को स्पष्ट रूप से शादी से इनकार कर दिया और बताया कि वह किसी दूसरी महिला से शादी कर लिया है। इसके बाद वह पीड़िता से दूरी बनाने लगा। महिला द्वारा आरोपी के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, थाना प्रभारी कोतरारोड़, निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी अंकित कुमार को एफआईआर की जानकारी मिलने पर वह छिपने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसे सक्ती जिले के आरकेएम प्लांट डभरा में गिरफ्तार कर लिया।
         आरोपित अंकित कुमार (पिता- राजेश साव, उम्र 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बरकाकाना, थाना पतरात, जिला रामगढ़, झारखंड) को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उसकी गिरफ्तारी में उप निरीक्षक कुसुम केवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पांडे, और महिला आरक्षक श्यामा सिदार की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.