LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

रुपेश पटेल बनाए गए विधायक प्रतिनिधि

Spread the love

रुपेश पटेल बनाए गए विधायक प्रतिनिधि

रायगढ़। लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने यूथ कांग्रेस लैलूंगा के विधानसभा अध्यक्ष रुपेश पटेल को तमनार विकासखंड का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया। ज्ञात रहे रुपेश पटेल छात्र जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। सन् 2010 में यूथ कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित हुए उसके पश्चात 2021- 22 में यूथ कांग्रेस के विधान सभा लैलूंगा के अध्यक्ष चुने गए। गत विधानसभा चुनाव में लैलूंगा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती विद्यावती कुंज बिहारी सिदार को जिताने में श्री पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री पटेल के कुशल प्रबंधन में लैलूंगा विधानसभा में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज किया। लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने इस अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री पटेल के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने से क्षेत्र के जनता के समस्याओं और परेशानियों का शीघ्र और आसानी से समाधान हो पाएगा। श्री श्री रुपेश पटेल के विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने से आम जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं में भी जोस एवं उत्साह है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.