LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

कल्याण आश्रम लैलूंगा ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया

Spread the love

कल्याण आश्रम लैलूंगा ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया

भव्य शोभायात्रा निकल भगवान बिरसा मुंडा को याद किया मुंडा समाज ने

लैलूंगा-अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम नगर इकाई लैलूंगा द्वारा जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।साथ ही जनजातीय इतिहास में बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जय व बिरसा मुंडा अमर रहे अमर रहे के जयघोष किया गया।अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पनत राम भगत, जिला सह संगठन मंत्री अशोक पैकरा,नगर संयोजक उमेश अग्रवाल, विकास खण्ड निरीक्षक अनिता भगत,  फूलसाय भगत एवं आश्रम के आचार्य भईया बहन उपस्थित रहे।
नगर में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शानदार आयोजन मुंडा समाज लैलूंगा के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी एवं नगर भ्रमण के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर भव्य सुसज्जित बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.