LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

जिला सीएचओ संघ की बैठक में कार्यकारिणी व ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ गठन

Spread the love

जिला सीएचओ संघ की बैठक में कार्यकारिणी व ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ गठन

मजबूती और एकता बनाये रखने लिया गया निर्णय

सारंगढ़। प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के निर्देशानुसार आज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिरी के अध्यक्षता में जिले के सभी सीएचओ का बैठक रखा गया था जिसमें मुख्यतः नए जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं जिले में होने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया ताकि संबंधित से मिलकर समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
मीटिंग में जितने भी नई कार्यकारिणी बने हैं उनको उनके कार्य दायित्व के बारे में बताया गया एवं संघ को मजबूती और एकता बनाए रखने के लिए सभी कार्यकारिणी को अपने कार्य दायित्वों का अच्छे से पालन करने के लिए बोला गया। मीटिंग में उपस्थित जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिरी ,उपाध्यक्ष नैना नवीन, जिला सचिव नम्रता तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश साहू, जिला मीडिया प्रभारी कुमार साहू ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल, ईशा पंकज एवं खगेश कुमार साहू और जिले के समस्त बीव साथी उपस्थित हुए।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.