LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*55 लीटर महुआ शराब और पल्सर बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

Spread the love

● *55 लीटर महुआ शराब और पल्सर बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

      *15 दिसंबर, रायगढ़* । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 लीटर महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त पल्सर बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आज दोपहर कुरमापाली चौक पर की गई, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
        थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर महुआ शराब लेकर नंदेली की ओर से गुजर रहा है। सूचना के आधार पर प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने नाकेबंदी की। दोपहर करीब 3:45 बजे संदेही को रोका गया।
      पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नारायण सारथी (29 वर्ष), निवासी बैसपाली, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक की बोरियों में भरी कुल 55 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹5,500 है। इसके अलावा तस्करी में उपयोग की जा रही बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 BA 1837) भी जब्त की गई।
      कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
*टीम की सतर्कता से दबोचा तस्कर*
     इस पूरी कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर, थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शंभू खैरवार, आरक्षक करुणेश राय, जयप्रकाश सूर्यवंशी, प्रवीण राज, राकेश नायक, और शिवा प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
     कोतरारोड़ पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई का संदेश देते हुए जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.