LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*ग्राम सामारूमा में अवैध शराब के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब और मोटर साइकिल जब्त*

Spread the love

● *ग्राम सामारूमा में अवैध शराब के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब और मोटर साइकिल जब्त*

      *16 दिसंबर, रायगढ़* । पूंजीपथरा पुलिस ने 15 दिसंबर 2024 को ग्राम सामारूमा में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
     थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घरघोड़ा की ओर से मोटरसाइकिल में अवैध महुआ शराब लेकर आ रहा है। पुलिस टीम ने सामारूमा के बजरंगबली मंदिर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल (क्रमांक CG13BC 4975) का इंतजार किया। मोटरसाइकिल के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई, मोटर सायकल चालक आरोपी संतोष कुमार राम (32 वर्ष), निवासी मड़वारानी, जिला कोरबा, वर्तमान में बीएस प्लांट, तराईमाल में रह रहा था।जिसमें 30 पाउच (500 मि.ली. प्रत्येक) में कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 1,500 रुपये है। आरोपी ने अवैध शराब की बिक्री के लिए परिवहन करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी पर थाना पूंजीपथरा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
           इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक विनीत तिक्री, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी,  उमाशंकर भगत और महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर शामिल रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.