LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*एनडीपीएस कार्यवाही : घरघोड़ा पुलिस ने 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार* 

Spread the love

● *एनडीपीएस कार्यवाही : घरघोड़ा पुलिस ने 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार* 

        *18 दिसंबर, रायगढ़* । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

        कल दिनांक 17 दिसंबर 2024 की शाम को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झरियापाली निवासी करीम खान लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर घरघोड़ा में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की। 

       पुलिस टीम ने संदिग्ध करीम खान को लैलूंगा रोड पर पैदल चलते हुए ग्राहक तलाश करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने गांजे की बिक्री की पुष्टि की। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक प्लास्टिक की थैली में 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग 2,500 रुपये है। 

      आरोपी की पहचान करीम खान (59 वर्ष), पिता स्व. आषिक खान, निवासी ग्राम झरियापाली, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना घरघोड़ा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 

           इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक हरीश पटेल, प्रहलाद भगत और आशिक पन्ना की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.