LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने दिया गया आवेदन
February 18, 2026

महिला समूह महतारी वंदन से मिली राशि कैपिटल फंड के रूप में उपयोग कर सब्जी का व्यवसाय बढ़ा रही आगे*

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

*महिला समूह महतारी वंदन से मिली राशि कैपिटल फंड के रूप में उपयोग कर सब्जी का व्यवसाय बढ़ा रही आगे*

*महतारी वंदन से उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाती महिलाएं*

रायगढ़, 30 दिसम्बर 2024/ उद्यमिता के लिए कैपिटल फंड बेहद जरूरी होता है। यह उद्यमी के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी आर्थिक जरूरतों को पूरा करता है। अमूमन उद्यमी यह राशि बैंकों या कर्ज देने वाली संस्थाओं, इन्वेस्टर से लेते हैं। जिसमें या तो ब्याज अदायगी अथवा प्रॉफिट शेयरिंग (लाभ बांटना) जैसी शर्तें जुड़ी होती हैं।
             महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना माताओं बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रूपये की जो राशि दे रही है, इससे दैनिक आवश्यकताओं के पूर्ति के साथ ही अब महिलाओं ने एकजुट होकर इस राशि से अपने कदम अपनी उद्यमिता को यात्रा को आगे बढ़ाने में कर रहे हैं। लैलूंगा की 10 महिलाएं समूह के माध्यम के सब्जी उगाने और बेचने का काम शुरू किया है। इसमें महतारी वंदन योजना से मिल रही राशि का उपयोग अपने काम को आगे बढ़ाने में कर रही हैं। महतारी वंदन से मिली राशि जो कैपिटल फंड के रूप में इन महिलाओं के काम आ रही हैं, उसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की देनदारी और लाभ वितरण जैसी शर्तें नहीं जुड़ी हैं। यह महिलाओं का अपना पैसा है जो वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में लगा रही हैं।
           अपने काम के बारे में समूह की सदस्य फुलमनी मुंडा बताती हैं कि उन लोगों ने 1.5 एकड़ जमीन लीज पर लेकर साग-सब्जी की खेती कर रहे हैं। वे पालक, मेथी, लाल भाजी, मूली, मटर, आलू वगैरह उगाती हैं। सभी महिलाएं मिलकर खेतों में मेहनत करती हैं और पास के बाजारों में सब्जियों को बेचा जाता है। उन्होंने बताया कि पहले खेती-किसानी से मिलने वाले पैसे से काम आगे बढ़ाते थे जिससे कई तरीके की परेशानी होती थी। काम का दायरा भी नहीं बढ़ पा रहा था। अब महतारी वंदन से सभी महिलाओं को हर माह पैसे मिलते हैं, इससे लगने वाले खर्चों को वहन करना आसान हो गया है। ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवाने, खाद बीज खरीदना जैसे कामों का भुगतान तुरंत कर दिया जाता है। इससे हमारा लाभ भी बढ़ा है। दिसंबर में ही लगभग 35 हजार की सब्जी बेच चुके हैं। फुलमनी कहती हैं कि सरकार की महतारी वंदन योजना ने हम महिलाओं को बड़ा संबल दिया है। हर महीने मिलने वाले पैसों से हमें हमारे सोच को साकार करने की ताकत मिल रही है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.