LATEST NEWS
*महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने दिया गया आवेदन लैलूंगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!
February 18, 2026

कृषक उन्नति योजना से कृषक लालसाय की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत*

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

*कृषक उन्नति योजना से कृषक लालसाय की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत*

*बोनस राशि से खरीदा ट्रेक्टर, कहा खेती-किसानी में मिलेगा लाभ*

रायगढ़, 31 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली बोनस राशि से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला कृषक श्री लालसाय भगत के रूप में, जिन्होंने मिली बोनस राशि एवं अपनी कुछ जमा पूंजी मिलाकर प्रथम किश्त के रूप में जमा कर ट्रेक्टर खरीदा, बाकी रकम को वह धीरे-धीरे किश्त के रूप में अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब भविष्य में मुझे कृषि कार्य में कम लागत होने के साथ ही अधिक लाभ प्राप्त होगा। ट्रैक्टर को दूसरों को खेती-किसानी के कामों के लिए किराए से देने पर अतिरिक्त आय भी मिलेगी।
           उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषक हितैषी नीतियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन नीतियों में कृषक उन्नति योजना एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है। 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम दिया जा रहा है।
            विकासखण्ड लैलूंगा के ग्राम-रूडूकेला निवासी कृषक 58 वर्षीय श्री लालसाय भगत के पास 5 एकड़ खेत है जिसमें वे धान के अलावा गेहूं, मूंग व उड़द के फसल लगाते है। उनको खरीफ  वर्ष 2023-24 में धान फसल की अच्छी उपज मिली थी, उसमें से उपज लगभग कुल 56.800 क्विंटल धान सहकारी समिति लैलूंगा में पंजीयन कर विक्रय किया था। जिसका समर्थन मूल्य 2183 प्रति क्विंटल की दर से 01 लाख 23 हजार 995 रुपये प्राप्त हुआ था एवं अंतर की राशि 917 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 52 हजार 85 रुपये एकमुश्त राशि बोनस भुगतान के रूप में प्राप्त हुआ।
            कृषक श्री भगत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की कृषक उन्नति योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना से किसान आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उत्पादन के एवज में आमदनी में वृद्धि से कृषकों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में किसानों के लिए उठाए गए सकारात्मक पहलों से किसान निश्चिंत होकर खेती-किसानी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.