LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी तक*

Spread the love

*सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी तक*

रायगढ़, 2 जनवरी 2025/ सत्र 2025-26 में सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन एनटीए की वेबसाईट https://exams.nta.ac.in/AISSEE// पर 13 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे। परीक्षा की तिथि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अधिकारिक वेबसाईट पर बाद में घोषणा की जाएगी।
            प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु बालक एवं बालिका की आयु 31 मार्च 2025 की स्थिति में 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं की आयु 31 मार्च 2025 की स्थिति में 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9वीं में छात्राओं को प्रवेश सीट उपलब्धता के अनुसार दिया जाएगा। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, रक्षा/भूतपूर्व सर्विसमेन से संबंधित आवेदकों को 800 रुपये एवं अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आवेदकों को 650 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन देय होगा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.