LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

बिग ब्रेकिंग लैलूँगा पति के पिटाई से पत्नी की मौत :खाना बनाने से मना करने पर शराब के नशे में दिया घटना को अंजाम, मारपीट से छाती की हड्डी भी टूट गई

Spread the love

बिग ब्रेकिंग लैलूँगा पति के पिटाई से पत्नी की मौत :खाना बनाने से मना करने पर शराब के नशे में दिया घटना को अंजाम, मारपीट से छाती की हड्डी भी टूट गई


खाना बनाने से मना करने पर शराब के नशे में दिया घटना को अंजाम, मारपीट से छाती की हड्डी भी टूट गई

पत्नी के चेहरे व छाती में लात से जमकर मारा, जिससे गंभीर चोट आयी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पति ने अपनी पत्नी की लात से जमकर पीटाई कर दी। शराब के नशे में इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई और जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सुखवास गहनाझरिया का रहने वाला त्रिलोचन नागवंशी 35 साल व उसकी पत्नी वेदमति नागवंशी 26 साल दोनों शराब पीने के आदि थे। अक्सर दोनों साथ में शराब पीते थे। 1 जनवरी को नए साल को लेकर सुबह से दोनों ने शराब पी।

इसके बाद शाम को त्रिलोचन खाना बनाने बोला, तो उसकी पत्नी वेदमति ने कमर में दर्द होने की बात कहते हुए खाना बनाने से इंकार कर दिया। इससे दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और त्रिलोचन ने उसके सिर, चेहरा व छाती में जमकर लात मारने लगा। इससे वेदमति बेहोश हो गई।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया


घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
छाती की हड्डी टूट गई मारपीट से जब उसकी हालत गंभीर होने लगी, तो शनिवार को उसे लैलूंगा अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि त्रिलोचन ने इस कदर उसे लात ही लात मारा कि उसके छाती की हड्डी भी टूट गई। इसके अलावा चेहरे में भी चोट के निशान थे।

पुलिस हिरासत में आरोपी घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.