LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*लैलूंगा नगर के चाणक्य आदित्य बाजपेयी की दावेदारी से सत्ता पक्ष भाजपा में खलबली*

Spread the love

*लैलूंगा नगर के चाणक्य आदित्य बाजपेयी की दावेदारी से सत्ता पक्ष भाजपा में खलबली*

लैलूंगा –  नगर पंचायत लैलूंगा के अध्यक्ष पद की सीट सामान्य होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों में अध्यक्ष पद की चर्चा चारों तरफ जोरों पर होने लगी है लैलूंगा नगर पंचायत की राजनीति में रचे हुए खिलाड़ियों में एक नाम आदित्य बाजपेयी का भी है जिन्हें नगर की राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है। नगर पंचायत की सीट सामान्य होते ही सामान्य वर्ग में प्रसन्नता देखी जा रही है।  आरक्षण के बाद से नगर की सियासत में चुनावी माहौल खूब देखा जा रहा है, नगर के चारों ओर नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर राजनीति होने लगी है। कांग्रेस और भाजपा के अपने अपने नेता अपनी – अपनी पार्टी को आगामी चुनाव में जीताने की पूरी कोशिश में जुट चुके हैं। यहां पर वैसे तो कई युवा नेताओं का नाम अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा है पर नगर की सियासत का चाणक्य कहे जाने वाले ब्लॉक कांग्रेस लैलूंगा कोषाध्यक्ष लगातार कई वर्षों के पार्षद रहे आदित्य बाजपेयी का नाम सामने आते ही राज्य की सत्ताधारी भाजपा पार्टी के धुरंधर नेताओं के होश उड़ गए हैं। आदित्य बाजपेयी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से राजनीति कर रहे हैं। कई वर्षों का तक निरंतर पार्षद होने के कारण उन्हें नगर पंचायत के कार्यों की अच्छी खासी जानकारी रखते हैं सरल सहज और मृदुभाषी होने के साथ ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। यही कारण है कि आदित्य बाजपेयी को लेकर युवा वर्ग में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जैसे कि सभी जानते हैं कि रायगढ़ जिला की राजनीति में नंदेली हाउस की पकड़ मजबूत है लैलूंगा नगर पंचायत भी रायगढ़ जिला में आता है ऐसे में जब प्रत्याशी चयन पर बात आएगी तो नंदेली हाउस के राय सुमारी से ही सबकुछ तय होना है बता दें  आदित्य बाजपेयी भी नंदेली हाउस के लिए नया नाम नहीं है लैलूंगा नगर से लेकर जिला मुख्यालय तक बाजपेयी परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं है आगामी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर आदित्य बाजपेयी को चुनावी मैदान में कांग्रेस अगर सामने करती है तो निश्चित तौर पर फिर एक मर्तबा लैलूंगा में कांग्रेस का अध्यक्ष हो सकता है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.