LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान कि अगुवाई में लैलूंगा में कार्यकर्ता समेलन संपन्न

Spread the love

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान कि अगुवाई में लैलूंगा में कार्यकर्ता समेलन संपन्न

अरुणधर दीवान के समक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी भरत मित्तल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा !

लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान के प्रथम लैलूंगा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत के साथ टी व्ही एस शो रूम से बाइक रैली निकाल के लैलूंगा के ग्राम पाकरगाँव स्थित राजा बंगला तक आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया । वहीं आपको बता दें कि नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान के साथ राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के अगुवाई में कार्यकर्ताओं का विराट सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें हिन्दू रीति अनुसार छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र में फूल माला एवं दीप प्रज्वलित कर स्वागत करते हुए कार्यक्रम कि शुरुवात किया गया । जिसमें राजा देवेंद्र प्रताप सिंह राज्य सभा सांसद ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह राजा बंगला मेरा नही सरकार की धरोहर है । आप सभी का अपना बंगला है । आने वाले चुनाव को लेकर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह राज्य सभा सांसद ने कहा कि अभी से आप लोग तैयारी कर ले चाहे वो पंच हो या सरपंच या जनपद सदस्य हो आप सभी को उत्साह के साथ चुनाव को जितना है, और साफ तौर पर सभी कार्यकर्ताओं को बोले कि जिनकी छवि अच्छी होगी उस व्यक्ति को चुनाव में उतारा जाएगा ताकि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो सके । तत पश्चात भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने अपने उद्धबोधन में कहा कि मेरे कार्यकाल में कोई कार्यकर्ताओं में कोई गुट बाजी नही होगी ।सभी कार्यकर्ता एक समान हैं सभी का सामान होना चाहिए और सबको अपना हक मिलना चाहिए । हमारी सरकार की योजनाओं और कार्य नीति को लोगों तक पहुंचाना है । भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान के स्पष्ट रूप से कहा कि पंच सरपंच से लेकर दिल्ली तक हमारी सरकार होगी । आप सभी कार्यकर्ता हर हाल में एक जुट हों किसी भी हालत में गुट बाजी न हो । वहीं आपको यह भी बताते चलें कि भाररतीय जनता पार्टी के साठ वर्ष से अधीक आयु वाले बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का शॉल एवं श्री फल से सम्मानित किया गया ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.