LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूँगा गौरीशंकर मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक और शिव बारात, श्रद्धालुओं में उमंग

Spread the love

लैलूँगा गौरीशंकर मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक और शिव बारात, श्रद्धालुओं में उमंग

लैलूँगा के नहर पारा स्थित गौरीशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीते छह वर्षों से यहां परंपरागत रूप से भव्य रुद्राभिषेक, हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने शिव भक्ति में डूबकर भगवान भोलेनाथ की अराधना की।

शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। शिव बारात में आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु नाच-गान और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि पर झूमते नजर आए। शिवभक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की जीवंत झांकी प्रस्तुत की, जिसने लोगों का मन मोह लिया।

बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में शिव भक्ति की धूम रही। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस आयोजन ने लैलूँगा क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।

गौरीशंकर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर समूचा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.