LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने दिया गया आवेदन
February 18, 2026

नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया व पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…*

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

*नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया व पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…*

लैलूंगा/लैलूंगा नगर पंचायत में आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह का नगर पंचायत में आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल सिंघानिया व सभी नवचयनित पार्षदों ने विधिवत शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद माननीय देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और नगर पंचायत के समग्र विकास में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।

इस समारोह की अध्यक्षता लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने की, जिन्होंने अपने संबोधन में नगर पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि स्थानीय प्रशासन की मजबूत भागीदारी से ही आम जनता की समस्याओं का समाधान संभव है।कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यावती सिदार, विधायक लैलूंगा,सत्यानंद राठिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक लैलूंगा,माननीय सुनीति राठिया पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लैलूंगा, शांता भगत , जिला पंचायत सदस्य। मनोज सतपथी अध्यक्ष भाजपा मंडल लैलूंगा, अरुणधर दिवान, जिलाध्यक्ष भाजपा रायगढ़,सतीश बेहरा, जिला महामंत्री भाजपा रायगढ़,रवि भगत, प्रदेशाध्यक्ष भाजयुमो छ.ग. शांता साय, जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायगढ़। दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य, अरुण राय जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायगढ़।
समेत अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नगर पंचायत लैलूँगा के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर जोर दिया और नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लैलूँगा के नगरवासी, सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग और युवा उपस्थित रहे। नगर पंचायत की मुख्य नगर पंचायत अधिकारी पूजा बघेल ने समस्त अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास के लिए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.