LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

पुसौर पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, मूकबधिर युवती से छेड़खानी की रिपोर्ट पर की त्वरित कार्रवाई….

Spread the love

● पुसौर पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, मूकबधिर युवती से छेड़खानी की रिपोर्ट पर की त्वरित कार्रवाई….

● आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर आरोपी गया जेल….. *12 जुलाई, रायगढ़* । मूकबधिर युवती से छेड़खानी की रिपोर्ट पर पुसौर पुलिस द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर विधिवत पीड़िता के मूकबधिर होने की पुष्टि के लिए पंचनामा तैयार कर पीड़िता का मूकबधिर विशेषज्ञ से कॉउंसलिग कराया गया और आरोपी को महज चंद घंटों में गिरफ्तार कर रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है । घटना के संबंध में कल दिनांक 11/07/2024 को थाना पुसौर में स्थानीय महिला द्वारा उसकी मूकबधिर बेटी के साथ *आरोपित बसंत यादव (उम्र 36 साल) निवासी थानाक्षेत्र पुसौर* द्वारा गंदी नियत से छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता बताई कि कल सुबह करीब 10:00 बजे गांव के सार्वजनिक बोर के पास बसंत यादव ने लड़की को गंदी नियत से पकड़ा और छेडखानी किया। लड़की अपने आप को बसंत से छुड़ा कर घर आयी और घटना बताई । घटना की रिपोर्ट दर्ज करने आई महिला से मिली जानकारी पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर थाना पुसौर में आरोपी बसंत यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 167/2024 धारा 74 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । पीड़िता के मूकबधिर होने की पुष्टि के लिए पंचनामा तैयार किया गया तथा पीड़िता का मूकबधिर विशेषज्ञ से काउंसलिंग कराया गया । दूसरी ओर टीआई पुसौर रोहित बंजारे द्वारा हमराह स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की शीघ्र पतासाजी गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना और प्रधान आरक्षक भगत सिदार की अहम भूमिका रही है ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

More Stories

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.