LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने दिया गया आवेदन
February 18, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह,75 जोड़ो ने एक दूसरे के थामे हाथ,समाजसेवी आशीष मित्तल ने सभी जोड़ों को बांटे गिफ्ट..!*

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह,75 जोड़ो ने एक दूसरे के थामे हाथ,समाजसेवी आशीष मित्तल ने सभी जोड़ों को बांटे गिफ्ट..!*


लैलूंगा:-विकासखंड के  हाईस्कूल मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 75 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।

इस दौरान अगुवाई करते हुए समाजसेवी आशीष मित्तल और श्री श्याम ऑटो के ऑनर ने दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे युवा जोड़ों को खुशहाल और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं देते हुये सभी जोड़ों को दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि आज 75 युवाओं की बारात में शामिल होकर 75 वधुओं को ले जाने का अवसर मिला। कहा कि नव दंपत्ति अपने माता पिता की सेवा करते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत करें। निर्धन कन्याओं के विवाह में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सरकार ने अनूठी पहल करते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संचालन कर रही है।

कन्याओं के विवाह के लिए सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में दिव्यांगों को भी 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है और दूल्हा-दुल्हन दोनों के दिव्यांग होने पर एक लाख रुपए की सहायता दी जाती है।
श्री मित्तल ने कहा कि कन्यादान जीवन के सबसे बड़े दानों में एक है। आज यहां 75 निर्धन कन्याओं का सम्मान के साथ विवाह की परंपरा पूरी हो रही है। उन्होंने सभी नव दंपत्ति पर मातारानी के कृपा दृष्टि की कामना की। इस अवसर पर लैलूंगा बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित राज्य सभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ,विधायक लैलूंगा श्रीमती विद्यावती सीदार ,उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री दीपक सिदार ,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कपिल सिंघानिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमती ज्योति भगत , उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा श्री मनोज अग्रवाल ,सदस्य जिला पंचायत  रायगढ़ श्रीमती शांता भगत , उपाध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा श्री कृष्णा जायसवाल , लैलूंगा मंडल अध्यक्ष  मनोज सतपति ,मुड़ेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल,राजपुर मंडल अध्यक्ष रमेश होता , पूर्व मंडल अध्यक्ष
रमेश पटनायक, ,पूर्व राजपुर मंडल अध्यक्ष परेश्वर प्रधान, श्री  आशीष कुमार मित्तल भाजपा सदस्य,श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष भूकंप दास महंत , , प्रेस कल्ब अध्यक  शेखर जयसवाल,पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेश दादरीवाल, सतीश चौहान, एवम समस्त पत्रकार गण उपस्थित रहे पवन निगानिया पार्षद, आदित्य बाजपेई ,शंभु सारथी पार्षद ,पिंटू बानी पार्षद ,एवम समस्त पार्षद गण उपस्थित रहे l अन्य विभागों के लोग शामिल रहें।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.