LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान,पुलिसकर्मियों ने हाईस्कूल और चौकी परिसर में रोपे फलदार और छायादार वृक्ष,उसके संरक्षण और संर्वधन का लिया संकल्प…

Spread the love

एक पेड़ मां के नाम अभियान,पुलिसकर्मियों ने हाईस्कूल और चौकी परिसर में रोपे फलदार और छायादार वृक्ष,उसके संरक्षण और संर्वधन का लिया संकल्प!

कोतबा:-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ एक माँ के नाम पर्यावरण संरक्षण एवं सवर्धन अभियान कार्यक्रम के अंतगर्त कोतबा पुलिस टीम ने शुक्रवार को हाईस्कूल कोतबा में संस्था के प्राचार्य बच्चें और जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में नीम, आम,जामुन,अमरूद सहित विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधरोपण कर उसके सवर्धन और संरक्षण का संकल्प लिया.
पौधरोपण का महत्व बताते हुए चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक पौधा लगाकर हम पर्यावरण का संरक्षण और सवर्धन कर सकते हैं. जिससे आने वाली पीढ़ी को शुद्घ वायु एवं छांव और ऑक्सीजन मिल सके।उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुये अनिवार्य रूप से हमें वनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद तय करनी चाहिये.यह अभियान अपने भीतर जगाकर ही किया जा सकता है.वर्तमान समय में जिस तेजी से गर्मियां तेजी से बढ़ रही है.उसका एक मात्र पेड़ लगाकर ही रोका जा सकता हैं।

हाईस्कूल के प्राचार्य फिलमोन एक्का ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये सबकी सहभागिता जरूरी है.हर व्यक्ति पौधा जरूर लगाये उसकी देखभाल भी अच्छी तरह से करे।उन्होंने कहा कि हरियाली धरती का श्रृंगार हैं. इस श्रृंगार को बचाने की सबकी जिम्मेदारी है.धरा को हरा भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधरोपण का संकल्प लेते हुए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिये।हाईस्कूल में पौधारोपण के बाद चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने अपने स्टॉप के साथ चौकी परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार वृक्ष लगाये।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

More Stories

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.