LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित*

Spread the love

*राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित*

*मलेरिया बीमारी के नियंत्रण, डेंगू के रोकथाम तथा मानसून से पूर्व कार्ययोजना एवं आवश्यक तैयारी करने के दिए गए निर्देश*

रायगढ़, 10 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत ने सीएमएचओ कार्यालय के आरोग्यम सभागृह में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक मलेरिया समीक्षा बैठक ली। सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत ने जिले में मलेरिया बीमारी के नियंत्रण, डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मानसून से पूर्व कार्ययोजना एवं आवश्यक तैयारी करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने फाइलेरिया रोगियों के रोग प्रबंधन और हाइड्रोसील मरीज के शीघ्र ऑपरेशन करने हेतु समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया।     
             इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ टी जी कुलवेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, आईडीएसपी नोडल अधिकारी डॉ केनन डेनियल, जिला डाटा मैनेजर श्री आतिश तिग्गा, व्ही बी डी टेक्निकल सुपरवाइजर  श्री निर्मल प्रसाद एवं श्री गौतम प्रसाद, अकाउंटेंट प्रीति शर्मा और जिला एवं विकासखंड से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.