LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा में राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन में भव्य अष्टपहरी एवं भंडारे का आयोजन कई स्व-सहायता समूहों की रही सराहनीय भूमिका

Spread the love

लैलूंगा में राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन में भव्य अष्टपहरी एवं भंडारे का आयोजन कई स्व-सहायता समूहों की रही सराहनीय भूमिका

लैलूंगा। स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण भव्य अष्टपहरी संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों ने भाग लिया और धर्मिक वातावरण में भक्ति रस में डूबकर भगवान राधा-कृष्ण की महिमा का गुणगान किया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि अष्टपहरी संकीर्तन के माध्यम से भजन-कीर्तन और प्रवचन के साथ धार्मिक उत्सव का आयोजन देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में जय मां गौरी, जय सियाराम, वाटिका एवं भवानी स्व सहायता समूहों की अहम भूमिका रही। इन समूहों ने आयोजन की तैयारी, व्यवस्थापन और प्रसाद वितरण में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उनके समर्पण और सेवा भावना की सभी उपस्थित जनों ने सराहना की।

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, सहयोगियों और स्व-सहायता समूहों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.