LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

  *घरघोड़ा पुलिस ने  बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर*

Spread the love

●  *घरघोड़ा पुलिस ने  बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर*

      *रायगढ़, 24 अप्रैल 2025*— रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अमित राजपूत (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर घरघोड़ा पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं पर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई थाना जैतपुर, नई दिल्ली से प्राप्त अपराध डायरी के आधार पर की गई।

            थाना जैतपुर, नई दिल्ली से बिना नंबरी डायरी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया जिसमें बालिका ने बताया कि वह जून 2024 में गर्मी की छुट्टियों में अपने परिचितों से मिलने घरघोड़ा आई थी। 12 जून 2024 को, जब वह घर में अकेली थी, तब आरोपी अमित राजपूत ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। लोकलाज के भय से पीड़िता ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और अपने निवास स्थान लौटकर थाना जैतपुर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
          प्राप्त अपराध डायरी के आधार पर, घरघोड़ा पुलिस ने असल अपराध क्रमांक 90/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 354(क) और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। 24 अप्रैल 2025 को आरोपी अमित राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। रायगढ़ पुलिस महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के प्रति सख्त हैं और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जावेगी । आमजन से अपील है कि इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.