LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*ग्राम चपले में खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

Spread the love

● *ग्राम चपले में खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

       *28 अप्रैल, रायगढ़* । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्री हर्षित मेहर के नेतृत्व में खरसिया पुलिस अवैध कबाड़, जुआ-सट्टा एवं शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कल 27 अप्रैल 2025 को प्रशिक्षु आईपीएस श्री हर्षित मेहर, थाना प्रभारी खरसिया अपने स्टाफ के साथ ग्राम भ्रमण पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चपले में युवराज कुमार डनसेना अपने होटल दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड की कार्रवाई की, जहां आरोपी युवराज कुमार डनसेना को मौके पर पकड़ा गया। गवाहों के समक्ष होटल की तलाशी ली गई, जिसमें एक प्लास्टिक बोरी में रखे *23 नग 650 एमएल सिम्बा बीयर, 20 पाव आइकॉन व्हिस्की/ वेगवाईपर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जप्त की गई शराब की कीमत लगभग 7,700 रुपये* है। *आरोपी युवराज कुमार डनसेना पिता मोतीचंद डनसेना उम्र 32 वर्ष ग्राम चपले* के खिलाफ थाना खरसिया में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस श्री हर्षित मेहर के साथ प्रधान आरक्षक संजय मिंज, अशोक देवांगन, आरक्षक सोहन यादव, योगेश साहू एवं महिला आरक्षक सलिमा टोप्पो शामिल  रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.