चन्दन का तिलक उत्सव हुआ भव्य रूप से सम्पन्न*



*चन्दन का तिलक उत्सव हुआ भव्य रूप से सम्पन्न*
ग्राम खेदू छपरा में चन्दन कुमार सिंह के तिलक उत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर पूरे ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समारोह को सफल बनाया। तिलक उत्सव के दौरान नाश्ता से लेकर भोजन तक की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी अतिथियों और ग्रामवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
चन्दन कुमार सिंह के बाबा स्वर्गीय रघुनाथ सिंह जी एक लोकप्रिय, मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे ग्रामवासियों और अतिथियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का भी प्रबंध किया गया था, जिससे समारोह में और भी रौनक आ गई।
इस अवसर पर चन्दन कुमार सिंह और उनके परिवार को बधाई और शुभकामनाएं।
Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461



