LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

पीएम श्री सेजेस लैलूंगा में समर कैंप का आयोजन

Spread the love

पीएम श्री सेजेस लैलूंगा में समर कैंप का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 5. 5. 2025 से 17.05. 2025 तक ।

लैलूंगा/ पीएम श्री सेजेस लैलूंगा में समर कैंप का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में प्राथमिक विभाग के बच्चों को एफ.एल.एन. से संबंधित विभिन्न दक्षताओं पर समूह में अभ्यास कराना,स्थानीय संस्कृति को महत्व देते हुए परंपराओं,तीज त्योहार एवं विभिन्न अवसरों पर की जाने वाली गतिविधियों से संबंधित विभिन्न अभ्यास कराना, संगीत, ड्राइंग, पेंटिंग, चित्रकला, रंगोली आदि से संबंधित गतिविधियां कराना शामिल था।इसी प्रकार माध्यमिक खंड के बच्चों को आमाराईट परियोजना पर छोटे-छोटे समूह में कार्य करना, अपने परिवेश के संबंध में पर्यावरणीय जानकारी तथा पर्यावरण प्रदूषण संरक्षण के संबंध में जागरूकता लाना, मिशन लाइफ की गतिविधियों, जीवन कौशल के बारे में जानकारी प्रदान करना था। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आमाराईट परियोजना पर कार्य, कैरियर काउंसलिंग का आयोजन इको क्लब की गतिविधियां तथा योगा एवं स्थानीय खेलों की जानकारी एवं अभ्यास कराना शामिल था।समर कैंप के आयोजन में प्राचार्य श्री अनिल कुमार टोप्पो, संकुल समन्वय श्री सत्य प्रकाश बेहरा, श्रीमती सुमन चंवरगुवल, श्रीमती जास्मीन कौसर, श्रीमती रूपा साहू, श्रीमती दिव्या साव आदि शिक्षकों की विशेष सहभागिता रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.