LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*जूटमिल पुलिस की बनसिया में शराब रेड: 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गणेश जाटवर गिरफ्तार*

Spread the love

● *जूटमिल पुलिस की बनसिया में शराब रेड: 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गणेश जाटवर गिरफ्तार*

     *19 मई, 2025 रायगढ़* । आज दिनांक 19 मई 2025 को थाना जूटमिल पुलिस ने ग्राम बनसिया में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब रखने और विक्रय करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में पुलिस ने आरोपी के घर से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
              थाना प्रभारी  जूटमिल प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि बनसिया निवासी गणेश जाटवर अपने घर में अवैध रूप से शराब तैयार कर बेच रहा है। सूचना मिलते ही महिला प्रधान आरक्षक क्लोस्टिका खरे, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू के साथ पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। आरोपी गणेश जाटवर मौके पर मौजूद मिला। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके मकान के पटाव से 10 लीटर की क्षमता वाली डिब्बे में अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
           आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। इस रेड कार्यवाही में पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात आरक्षक सुशील यादव और नरेश रजक की भी विशेष भूमिका रही। थाना जूटमिल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने ग्राम बनसिया और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार पर सख्त संदेश दिया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.