LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
February 18, 2026

लैलूंगा कांग्रेस ने झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

लैलूंगा कांग्रेस ने झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया

लैलूंगा। झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं व जवानों की स्मृति में लैलूंगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद दिनेश पटेल, शहीद विद्या चरण शुक्ल, शहीद महेंद्र कर्मा आदि झीरम घाटी के समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि देने के  पुरे विकासखंड से कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

शोक सभा में सभी ने झीरम घाटी में शहीद हुए जवानों और नेताओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि झीरम घाटी का हमला कांग्रेस पार्टी और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक गहरा आघात थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी संकल्पित है।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया, विधायक प्रतिनिधि और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण पैंकरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य यसोमती सिदार, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, वीरेन्द्र साह, पार्षद शंकर लाल यादव, जनपद सदस्य सदानंद निषाद, मोहर लाल साहू, विनय जायसवाल, आलोक गोयल, जितेंद्र ठाकुर, ममता साहू, रायमती चौहान, दिलेश्वर सिदार, रूपधर दास महंत, दीनबंधु पटेल, संजय शुक्ला, वसीम अहमद, बाबू लाल बंजारे, प्रेम गुप्ता, अपरांस सिन्हा, प्रमोद प्रधान, शोकिलाल प्रधान, सतीश शुक्ला आकृति सारथी, शानू खान, सम्राट महंत, आशीष सिदार, दिलीप केरकेट्टा, निराकार प्रधान, बल्लू कुर्मी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.