LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

ग्राम पंचायत बिरसिंगा में फर्जी आहरण और अधूरे निर्माण कार्यों पर बवाल, ग्रामीणों ने की शिकायत

Spread the love

ग्राम पंचायत बिरसिंगा में फर्जी आहरण और अधूरे निर्माण कार्यों पर बवाल, ग्रामीणों ने की शिकायत

लैलूंगा/ग्राम पंचायत बिरसिंगा में विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं और फर्जी आहरण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने सुशासन त्यौहार के अवसर पर लिखित शिकायत देकर पूर्व सरपंच के कार्यकाल (वर्ष 2023-24 एवं 2024-25) में हुए फर्जी आहरण और अधूरे निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में ग्रामीणों ने निम्नलिखित बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया है:

① कवर पारा में चबूतरा निर्माण का फर्जी आहरण – कार्य स्थल पर कोई निर्माण नहीं हुआ, फिर भी राशि आहरित की गई।

② आनंद घर के पास बोर खनन – वास्तविक में बोर नहीं हुआ, बावजूद इसके भुगतान किया गया।

③ शिव कुमार तालाब के पास पचरी निर्माण – स्थल पर कोई निर्माण कार्य नहीं दिखता, फिर भी फर्जी आहरण हुआ।

④ मेहत राम भगत के तालाब में पचरी निर्माण – कार्य अधूरा या पूर्ण रूप से अनुपस्थित, फिर भी भुगतान।

⑤ सार्वजनिक शौचालय निर्माण – निर्माण कार्य अधूरा, फिर भी सम्पूर्ण राशि की निकासी।

⑥ गली-नाली सफाई के नाम पर राशि आहरण – बिना कोई सफाई कार्य किए भुगतान किया गया।

⑦ पंचायत भवन के सामने छज्जायुक्त चबूतरा एवं बंगला पारा में सामुदायिक भवन – दोनों ही निर्माण कार्य अधूरे हैं, लेकिन भुगतान पूर्ण कर लिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और पंचायत में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

ग्रामीणों की मांग: विकास एवं पंचायत विभाग इस मामले की तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके और ग्राम में पारदर्शिता कायम हो सके।

ग्रामीणों की यह शिकायत अब चर्चा का विषय बन चुकी है, और सभी  निगाहें प्रशासन की अगली कार्यवाही पर टिकी हैं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.