LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

स्टेट बैंक लैलूंगा ने मनाया कृषि ऋण जागरूकता सप्ताह*
10 जून 2025 को लैलूंगा के सांस्कृतिक भवन में स्टेट बैंक

Spread the love

*स्टेट बैंक लैलूंगा ने मनाया कृषि ऋण जागरूकता सप्ताह*
10 जून 2025 को लैलूंगा के सांस्कृतिक भवन में स्टेट बैंक ने   कृषि ऋण जागरूकता सप्ताह मनाया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री शशांक कुमार सहायक महाप्रबंधक स्थानीय प्रधान कार्यालय एसबीआई भोपाल, विशिष्ट अतिथि श्री सुधाकर मौसिक मुख्य प्रबंधक स्थानीय कार्यालय एसबीआई भोपाल, श्री संदेश असाटी मुख्य प्रबंधक प्रशासनिक कार्यालय एसबीआई बिलासपुर, श्री विकास शर्मा मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय एसबीआई रायगढ़, श्री एस आर सिदार विकासखंड शिक्षा अधिकारी लैलूंगा, श्री जे एस तोमर वरिष्ठ उद्यान अधीक्षक लैलूंगा ने दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर सैकड़ो के संख्या में क्षेत्र के किसान महिला स्व सहायता समूह एवं एसबीआई के हितग्राही उपस्थित रहे
अतिथियों के हाथों श्रेष्ठ किसानों को एवं भारतीय स्टेट बैंक लैलूंगा में सैलरी अकाउंट धारक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
महिला स्व सहायता समूह को ऋण स्वीकृति पत्र एवं सूर्या घर योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण किया गया।
सहायक महाप्रबंधक शशांक कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्टेट बैंक हमेशा किसानों के साथ खड़ा है किसान नई तकनीक के साथ खेती को अपनाएं। हमारे बैंक से अधिक से अधिक ऋण लें और बैंक के साथ अच्छा संबंध बनाकर रहें ।
शाखा प्रबंधक मनोज गाड़तिया सहित लैलूंगा एसबीआई के पुरे  टीम को उनके कार्य कुशलता एवं खाता धारकों के साथ मधुर संबंध के लिए अतिथियों ने एवं किसानों की ओर से पूर्व विधायक हृदय राम राठिया तथा पूर्व मंडी अध्यक्ष पारेश्वर प्रधान ने भूरी भूरी प्रशंसा किया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.