LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

रायगढ़ जिले के लैलूँगा थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है।

Spread the love

रायगढ़ जिले के लैलूँगा थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है।






शराब बनी मौत की वजह ! पहले दी गाली… फिर शुरू किया पीटना ! हफ्ते भर दर्द से कराहती रही महिला, नही कराया इलाज ! पत्नीहंता गिरफ्तार…
जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में गुस्से से  तिलमिलाए पति ने मारपीट कर पत्नी को घायल कर दिया, 8 दिनों तक दर्द से कर रही महिला ने आखिरकार दम तोड़ दिया। घटना 10 जुलाई की रात घियारमुडा की है। पत्नी की मौत के बाद लैलूंगा पुलिस ने आरोपी पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, जेठू राम मांझी अपनी पत्नी शिवरात्रि मांझी उम्र 35 वर्ष के साथ 10 जुलाई को शाम शराब पिये। शराब पीने के पश्चात जेठू राम बाहर घूमने चला गया। शाम को जब वह घर वापस लौटा तो मृतिका घर पर नही थी। शिवरात्रि जब घर आई तो उसके हाथ में शराब था।

शाम को शराब पीने के बाद दोबारा उसकी पत्नी शराब लेने के लिए बाहर गई थी, इसी बात को लेकर जेठू राम गुस्सा से तिलमिला उठा । और शराब क्यों पी रहे हो कह कर दोनों के बीच कहासुनी हुई, देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। इसके बाद जेठू राम ने डंडे से शिवरात्रि पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया।

इलाज के अभाव में दर्द से तड़पती रही महिला

10 जुलाई को मारपीट में घायल हुई महिला घर पर ही दर्द से कराहती रही। घर वालों ने उसका किसी प्रकार का उपचार नहीं कराया। आखिरकार दर्द से तड़प तड़प कर कल उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पत्नीहंता को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.