LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला केराबहार ने मनाया शाला प्रवेश उत्सव*

Spread the love

*माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला केराबहार ने मनाया शाला प्रवेश उत्सव*
स्कूल का पट खुले, बच्चों का हुआ स्वागत
आज 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के साथ स्कूल में  पढ़ाई शुरू हो गया
ग्राम केराबहर में सुबह 10 बजे मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना और प्रार्थना के साथ शाला प्रवेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नव प्रवेशी कक्षा पहली और कक्षा छठवीं के बच्चों को अतिथियों के द्वारा तिलक चंदन लगाकर पुष्प गुच्छ से स्वागत कर पुस्तक भेंट किया गया।
उपस्थित पालकों को और माताओं को प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए निवेदन किया गया, उनके स्वच्छता पर और पोषण आहार पर विशेष ध्यान देने के लिए अपील किया गया ।
प्रधान पाठक भानु लाल नायक ने शिक्षा के महत्व को लेकर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि “बच्चे देश के भविष्य हैं, इन्हें शिक्षित करना माता-पिता का प्रमुख कर्तव्य है”
शिक्षक कान्हू राम गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाला के शिक्षक, समिति के पदाधिकारी, मध्यान भोजन संचालन समिति के सदस्य, रसोईया, स्वीपर, बच्चों के माता-पिता सभी अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।
  आज के कार्यक्रम में CAC प्रमोद कुमार पैंकरा, समिति के अध्यक्ष श्री जगबंधु गुप्ता संरक्षक नारायण गुप्ता भजन साहय पैंकरा, उसतराम गुप्ता, मध्यान भोजन संचालन समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे।
अतिथियों के द्वारा नव पदस्थ प्रधान पाठक भानु लाल नायक जी का पुष्प गुच्छ छ भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान एवं नेवता भोज खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम आयोजन में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक अरुण गुप्ता एवं शिक्षक देवदत्त राठिया का विशेष योगदान रहा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.