LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
February 18, 2026

  *6 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, लैलूंगा पुलिस ने गांव से दबोचा*

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

●  *6 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, लैलूंगा पुलिस ने गांव से दबोचा*

     *रायगढ़, 17 जून 2025* — लैलूंगा थाना पुलिस को दुष्कर्म के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सतीश कुमार बेहरा पिता स्व. मिनकेतन चेहरा (उम्र 27 वर्ष), निवासी सलखिया, थाना लैलूंगा को पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
            घटना 25 अक्टूबर 2018 को हुई थी, जब तमनार थाना क्षेत्र की एक किशोर बालिका ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिचित के साथ राजपुर मेला देखने गई थी। वहीं आरोपी सतीश बेहरा और उसके साथियों ने पीड़िता एवं उसके साथी के साथ मारपीट की और जबरन कार में बैठाकर जंगल ले गए, जहां डरा-धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
            घटना के आधार पर थाना लैलूंगा में तत्काल अपराध क्रमांक 253/2018 अंतर्गत धारा 363, 366(ए), 376(डी), 506, 323 भादंवि, 6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1)(2), 3(2)(5) अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, मुख्य आरोपी सतीश बेहरा घटना के बाद से फरार हो गया था।
               लैलूंगा पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 173(8) के तहत पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर लगातार उसकी तलाश जारी रखी थी। इसी क्रम में आज दिनांक 17 जून 2025 को थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में टीम ने सलखिया गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
             इस गिरफ्तारी से न केवल छह साल पुराना मामला फिर से न्यायिक दिशा में आगे बढ़ा है, बल्कि फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सतत निगरानी और दबिश कार्रवाई का परिणाम भी सामने आया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.