LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

‘एक राष्ट्र एक राशनकार्ड’ योजना के तहत राशन कार्डों में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी जरूरी*

Spread the love

*’एक राष्ट्र एक राशनकार्ड’ योजना के तहत राशन कार्डों में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी जरूरी*

*हितग्राही 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें ई-केवायसी*

रायगढ़, 17 जून 2025/ खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राज्य में ‘एक राष्ट्र एक राशनकार्ड’ योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है।
          जिला खाद्य अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत कुल 3 लाख 31 हजार 582 राशनकार्ड प्रचलित है, इन राशनकार्डो में 10 लाख 55 हजार 278 सदस्य पंजीकृत है, इन सदस्यों में से 9 लाख 75 हजार 928 सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है तथा 79 हजार 350 सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है। जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी ई मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से भी ई-केवायसी कर सकते हैं। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते है। राशनकार्डों में पंजीकृत सभी जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करावें।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.