LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

कोलता समाज प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट , मां रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का दिया निमंत्रण ।

Spread the love

कोलता समाज प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट , मां रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का दिया निमंत्रण ।

रायगढ़/लैलूंगा। सामाजिक एकता, संस्कृति और श्रद्धा के अद्भुत संगम का परिचय देते हुए कोलता समाज लैलूंगा के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस आत्मीय भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झगरपुर में निर्माणाधीन श्री मां रणेश्वर रामचंडी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया।

यह ऐतिहासिक आयोजन आगामी 08 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। समाज की आस्था और समर्पण से निर्मित इस दिव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्री साय को शामिल होने का न्यौता सौंपा गया, जिसे उन्होंने सस्नेह स्वीकार करते हुए अपनी उपस्थिति का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात और उनके सकारात्मक उत्तर से समाज के प्रतिनिधि अत्यंत उत्साहित और अभिभूत नजर आए। इस भेंट ने समाज और शासन के बीच आपसी समरसता एवं संवाद की एक सुंदर मिसाल पेश की।

कोलता समाज की यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता का भी सशक्त संदेश है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.