LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने दिया गया आवेदन
February 18, 2026

लैलूंगा में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

लैलूंगा में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

लैलूंगा, 26 जुलाई 2025
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा द्वारा आज एक भव्य संगठनात्मक बैठक का आयोजन सांस्कृतिक भवन लैलूंगा में किया गया, जिसमें कांग्रेस की जमीनी ताकत और सांगठनिक एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। बैठक में जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के प्रभारीगणों सहित क्षेत्र भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लैलूंगा की लोकप्रिय विधायक आदरणीया श्रीमती विद्यावती कुंज बिहारी सिदार, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता हृदय राम राठिया, ब्लॉक संगठन प्रभारी संतोष राय सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों एवं पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार एवं संगठन प्रभारी श्री संतोष राय ने सभी जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस का गमछा भेंट कर सम्मानित किया। यह क्षण संगठनात्मक विश्वास और जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति था।

कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हरेराम तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा, तमनार संगठन प्रभारी संजय शुक्ला, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण पैंकरा, कांग्रेस नेता गोपाल शुक्ला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, युवा कांग्रेस लैलूंगा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र साह उपस्थित रहें।
बैठक में कांग्रेस के संगठन प्रभारी संतोष राय में अपने वक्तव्य में कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा बूथ से लेकर मंडल स्तर तक सांगठनिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया। बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों के चयन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए और आने वाले समय में एकजुट होकर कांग्रेस को पुनः जन-जन की आवाज़ बनाने का आह्वान किया गया।
विधायक श्रीमती विद्यावती कुंज बिहारी सिदार ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि यह एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक की आवाज उठाता है यही वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई, संविधान दिया और देश को विकास की राह पर अग्रसर किया। पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे पार्टी की विचारधारा, जनहितकारी नीतियों और संघर्षशील परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाए। यह बैठक लैलूंगा में कांग्रेस के जनाधार, सांगठनिक संरचना और एकजुटता की ताकत का प्रतीक बनकर उभरी। कार्यक्रम का सफल संचालन वीरेंद्र साह ने किया।कार्यक्रम में जनपद सदस्यों, पार्षदों सहित क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं में मनोज जायसवाल, मूलचंद सूर्यवंशी, बाबूलाल बंजारे, आलोक गोयल, अपरांश सिन्हा, आकृत सारथी, सतीश शुक्ला, प्रमोद प्रधान, सम्राट महंत, आदित्य बाजपेई, शंकरलाल यादव, योजना पैंकरा, विनय जायसवाल, सदानंद निषाद, पूर्णावती पैंकरा, रामप्यारी सिदार, रायमती चौहान, देवमती पैंकरा, मोहनलाल साहू, मनीराम कुजूर, अब्राहम टोप्पो, दिनेश तिर्की, राकेश बहेरा, हृदय राम दाऊ, निधि भोय, धर्मेंद्र बेहरा जगलाल भगत जुगल किशोर बेहरा खेमराज बंजारा खगेश्वर मालाकार ग्रीन लकड़ा हेमानंद गुप्ता शंकर सिद्धार्थ करुणा प्रधान चक्रधर सिंह सीताराम यादव, परमानंद पैंकरा, भूपदेव पटेल, भोज कुमार राठिया, सुरेश राठिया, दस केतन यादव, पोथीराम सिदार, रवि यादव आदि के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.