LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा में ऑटो टेम्पू ड्राइवर का कहर! स्कूली छात्र को मौत के मुंह में धकेल कर फरार – परिवार में मातम, गुस्से में ग्रामीण

Spread the love

लैलूंगा में ऑटो टेम्पू ड्राइवर का कहर! स्कूली छात्र को मौत के मुंह में धकेल कर फरार – परिवार में मातम, गुस्से में ग्रामीण

लैलूंगा/रायगढ़ – लैलूंगा में 22 जुलाई 2025 को हुई एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। ग्राम झगरपुर निवासी संतोष अग्रवाल के नाबालिग पुत्र श्रेस्ट कुमार अग्रवाल पर उस वक्त मौत बनकर एक ऑटो टेम्पू चालक टूट पड़ा, जब वह स्कूल से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि ऑटो टेम्पू चालक कलाम सेक (वाहन नंबर CG13BE1404) ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक गलत साइड से गाड़ी चलाते हुए मासूम छात्र की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और घटना स्थल से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त आरोपी चालक न तो हॉर्न बजा रहा था और न ही किसी तरह का सिग्नल दे रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र सड़क पर बुरी तरह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर जटिल ऑपरेशन किया गया।

छात्र की हालत नाजुक – परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
सूत्रों के मुताबिक, श्रेस्ट कुमार अब भी पूरी तरह होश में  आ गया ।है और इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि रोजाना का इलाज हजारों रुपये का हो रहा है, जिससे वे मानसिक, आर्थिक और भावनात्मक रूप से टूट चुके हैं।

आरोपी चालक अब भी फरार – कानून को खुली चुनौती
पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी लैलूंगा को लिखित शिकायत देकर भारतीय दंड संहिता की धारा 281, 125(a), 125(b) BNS एवं अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार का आरोप है कि दोषी चालक खुलेआम घूम रहा है और पुलिस की लापरवाही से अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में है।

ग्रामीणों में उबाल – कार्यवाही  न हुई तो होगा आंदोलन
घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे थाना घेराव और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

यह हादसा एक बार फिर से यह सवाल खड़ा करता है कि क्या लैलूंगा की सड़कों पर अब जान से ज्यादा सस्ती हो गई है तेज रफ्तार? और क्या लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्यवाही के बिना ऐसे हादसों पर लगाम लग पाएगी?

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.