LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*लापरवाही से वाहन चलाने वाला ट्रक चालक को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं पर भेजा रिमांड*

Spread the love

● *लापरवाही से वाहन चलाने वाला ट्रक चालक को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं पर भेजा रिमांड*

● *आरोपी ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क किनारे बैठे मवेशियों को मारी थी टक्कर*

            *रायगढ़, 21 अगस्त 2025*- जूटमिल थाना क्षेत्र में तेज और लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाने से हुए हादसे में तीन मवेशियों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बीएनएस सहित मोटर व्हीकल और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की है।

          मामला बीती रात का है जब ग्राम कोड़ातराई निवासी हरिशंकर साय ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 10:30 बजे ट्रक क्रमांक CG-AF-6416 के चालक ने साई बीज भंडार कोड़ातराई के सामने मेन रोड किनारे बैठे मवेशियों को तेज और खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही तीन मवेशियों की मौत हो गई जबकि चार मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

                सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक सुनील पैकरा पिता धोलू पैकरा उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम फरसाकानी, थाना लैलूंगा (हाल मुकाम तुरकुमुडा चंपा पैंकरा का किराये का मकान, थाना जूटमिल) को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। मृत और घायल मवेशियों को पंचायत सरपंच की मदद से सुरक्षित रखवाया गया।

              आरोपी चालक के खिलाफ थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 289/2025 धारा 281 बीएनएस, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4, 10, 11 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.