LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, जशपुर पुलिस ने किया 10,000 /- (दस हजार रू.) का जुर्माना,

Spread the love









शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, जशपुर पुलिस ने किया 10,000 /- (दस हजार रू.) का जुर्माना,



वाहन चालक सिकंदर साहू का ड्राइविंग लाइसेंस जप्त कर निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।


                   
पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देष्य से अभियान चलाकर पुलिस की जाॅंच कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में यातायात शाखा द्वारा दिनांक 21.07.2024 को स्पीड बाइकर्स एवं सवारी वाहन चालकों की ब्रीथ एनलाईजर से जाॅंच कर कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालक

सिकंदर साहू पिता चंद्रमणि साहू उम्र 42 वर्ष निवासी लैलूंगा जिला रायगढ़ को डाॅक्टरी परीक्षण कराकर चालान तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, जिस पर आज दिनांक 22.07.2024 को माननीय न्यायालय द्वारा 10,000 /- (दस हजार रू.) के अर्थदंड से दंडित किया गया। वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जप्त कर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु पृथक से परिवहन विभाग रायगढ को भेजा गया है।

                                
जशपुर पुलिस की वाहन जाॅंच कार्यवाही नियमित रूप से जारी रहेगी/विदित हो कि संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना दो हजार रूपये से बढ़ाकर दस हजार रू. कर दिया गया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.