LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा में यादव समाज का महाबवाल: दिनेश यादव अध्यक्ष, जयघोष से गूंजा यादव भवन

Spread the love

लैलूंगा में यादव समाज का महाबवाल: दिनेश यादव अध्यक्ष, जयघोष से गूंजा यादव भवन

लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) 14 सितम्बर 2025

लैलूंगा/ राधाकृष्ण मंदिर परिसर स्थित यादव भवन लैलूंगा रविवार को ऐतिहासिक माहौल का गवाह बना। यहां सर्व यादव समाज विकासखण्ड लैलूंगा की भव्य बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जैसे ही समाज के नेता मंच पर आए, वैसे ही जयघोष, फूलमालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा भवन गूंज उठा।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद यादव एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ममता यादव ने की। संचालन का जिम्मा बखूबी निभाया जिला सहसचिव दिनेश यादव ने। लेकिन असली सरप्राइज तब हुआ जब सर्वसम्मति से समाज ने दिनेश यादव को विकासखण्ड अध्यक्ष चुन लिया। नाम की घोषणा के साथ ही माहौल उत्सव में बदल गया। मंच पर मालाओं की होड़ लगी और कार्यकर्ताओं ने “जय यादव – जय माधव” के नारे से वातावरण को गगनभेदी बना दिया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की धूम

उपाध्यक्ष – सत्यानारायण यादव, इन्द्रजीत यादव, राजेश यादव, प्रमोद यादव ,सचिव – श्रवण कुमार यादव
,सह सचिव – गुरुचरण यादव, सुनील यादव,कोषाध्यक्ष – हेमसागर यादव
,संगठन मंत्री – मुकुंतराम यादव, संतोष यादव, कार्तिकराम यादव, चरणसाय यादव,मीडिया प्रभारी – पदमन यादव,नगर अध्यक्ष – संजय यादव,नगर उपाध्यक्ष – सुधूराम यादव
संरक्षक – राधेलाल यादव, पुरन राम यादव, भुनेश्वर यादव

समाज का संकल्प

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यादव समाज की ताकत उसकी एकता, शिक्षा, संस्कृति और सेवा भावना है। हर वक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले समय में समाज का विस्तार और युवाओं का नेतृत्व दोनों समानांतर रूप से आगे बढ़ेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश यादव ने मंच से घोषणा करते हुए कहा –
“हम सब मिलकर समाज को नई दिशा देंगे। युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाएंगे और शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में काम करेंगे। समाज की आवाज अब दबने वाली नहीं, बल्कि गूंजने वाली है।”

जयघोष से गूंजा लैलूंगा

बैठक का समापन अद्भुत नज़ारे के साथ हुआ। पूरा यादव भवन एक स्वर में गूंजा –
“जय यादव – जय माधव”

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.