LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*जूटमिल पुलिस ने लूट के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तर कर भेजा जेल*

Spread the love

● *जूटमिल पुलिस ने लूट के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तर कर भेजा जेल*

      *रायगढ़, 10 अक्टूबर* – जूटमिल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इस वारदात में कुल पांच आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

      घटना को लेकर दिनांक 20 अगस्त 2025 को ग्राम बिरगहनी, जांजगीर निवासी विकास मिश्रा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ड्राइविंग करता है और 15 अगस्त को ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएक्स-8429 में पूंजीपथरा का माल लोड कर रायगढ़ के लिए निकला था। रात करीब साढ़े बारह बजे जब वह सारंगढ़ बस स्टैंड के पास ट्रक खड़ा कर आराम कर रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवक ट्रक में चढ़ आए और उसकी मारपीट कर जेब में रखे छह हजार रुपये व एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बाहर खड़ा एक युवक ट्रक में चढ़े साथियों को “शिवा” नाम से पुकार रहा था।

          रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 309(4), 309(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले तीन आरोपियों — शिवा सारथी, प्रेम सारथी और सोनू सारथी — को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

      विवेचना के दौरान 8 अक्टूबर की रात्रि को दोनों फरार आरोपी गणेश सारथी और रितेन उर्फ खदरू के बजरंगपारा क्षेत्र में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने ट्रक ड्राइवर से लूटे गए पैसों में से अपने हिस्से के 1000-1000 रुपये खर्च कर दिए । दोनों ने स्वीकार किया कि घटना में वे अपने तीन अन्य साथियों के साथ शामिल थे।

        जूटमिल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कल न्यायिक रिमांड  लेकर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जूटमिल के निरीक्षक प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू, धनेश्वर उरांव और जितेश्वर चौहान की अहम भूमिका रही है ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.