LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

तमनार पुलिस के हांथो नशीली दवाओं का सौदागर गिरफ्तार

Spread the love

तमनार पुलिस के हांथो नशीली दवाओं का सौदागर गिरफ्तार

रायगढ़, 12 अक्टूबर तमनार पुलिस ने कोडीन युक्त सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी करूणाधर यादव को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी करूणाधर यादव अपने रिश्ते के जीजा धनुर्जय यादव, निवासी ग्राम लारीपानी (थाना लैलूंगा), के साथ मिलकर नशीली दवाओं की तस्करी में सक्रिय था। वह तमनार क्षेत्र के अशोक बेहरा, सुशील राठिया और अनिल गुप्ता को यह नशीली दवाएं सप्लाई करता था। इससे पहले 29 सितंबर को मुखबिर सूचना पर तमनार पुलिस ने हिंझर तिराहा के पास दबिश देकर मोटरसाइकिल में नशीली दवाएं ले जा रहे आरोपियों ललित गुप्ता, अशोक बेहरा और सुशील राठिया को पकड़ा था। उनके कब्जे से 25 नग कोरेक्स सिरप (100ml) — कीमत ₹5,375 8 नग स्पास्मो टेबलेट — कीमत ₹264 एक वीवो मोबाइल — कीमत ₹10,000* मोटरसाइकिल — कीमत ₹90,000 कुल *₹1,05,639* की सामग्री जब्त की गई थी। आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में अपराध क्रमांक 222/2025, धारा 21(c) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

पूछताछ में आरोपी सुशील राठिया ने बताया था कि उन्हें नशीली दवाएं करूणाधर यादव सप्लाई करता है। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी करूणाधर यादव की लगातार तलाश कर मुखबिर लगाई हुई थी। आज आरोपी ग्राम केनापारा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर कोडीन युक्त सिरप बेचता था और भुगतान ऑनलाइन प्राप्त करता था। आरोपी करुणाधर यादव पिता बीनुधर यादव 19 साल को अपराध क्रमांक 222/2025 में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।विदित हो कि 2 अक्टूबर को पूर्व लैलूंगा पुलिस ने भी ग्राम लारीपानी में आरोपी करूणाधर यादव के जीजा धनुर्जय यादव के घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की थीं तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर NDPS Act की कार्रवाई में जेल भेजा गया था।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.