LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*लैलूंगा में छठ महापर्व की भव्य रौनक*

Spread the love

*लैलूंगा में छठ महापर्व की भव्य रौनक*

लैलूंगा क्षेत्र में छठ महापर्व की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है। पर्व की शुरुआत से ही स्थानीय लोगों में उल्लास का माहौल दिखाई दे रहा है। लैलूंगा के कई छठ घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, जहां लोग सुबह से ही पवित्र पूजा-अर्चना में व्यस्त हैं।


घाट पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि पूजा स्थल पवित्र और स्वच्छ रहे। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है।


सूर्य की पहली किरण के साथ ही पूजा स्थल पर श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर सूर्य नमस्कार करते हुए सूर्यदेव को जल अर्पित करते नजर आए। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर घाट पर आईं और सूर्य भगवान के लिए गीत गाती रहीं। बच्चों और युवाओं ने भी इस धार्मिक उत्सव में भाग लेकर अपनी आस्था जताई।

श्रद्धालुओं ने चावल, फल, गुड़, नारियल और ठेकुआ चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आसपास के लोग भी घाट के आसपास जाकर इस धार्मिक माहौल का आनंद ले रहे हैं। कई श्रद्धालु अपने अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि छठ पूजा से मन को शांति मिलती है और परिवार में खुशहाली आती है।


लैलूंगा में छठ महापर्व की भव्य रौनक और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने इस पर्व को और भी विशेष बना दिया है। यह पर्व न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। 🙏 [1]

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.