LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

ग्राम पंचायत कुंजारा में छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात

Spread the love

ग्राम पंचायत कुंजारा में छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात

कुंजारा। शासकीय हाई स्कूल कुंजारा में आज शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुंजारा के शाला विकास समिति अध्यक्ष जयदेव बिस्वाल, भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता ललित प्रधान, एवं पंचायत प्रतिनिधि राजेश बिस्वाल , प्राचार्य उमा शंकर टंडन एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति में छात्राओं को सायकिल वितरण किया गया।

अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी विद्यालय तक की दूरी अब आसान हो जाएगी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

More Stories

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.