LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

स्काउट गाइड का सद्भावना दौड़ का शानदार आयोजन
लोह पुरुष व भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल 150वी जयन्ती

Spread the love

स्काउट गाइड का सद्भावना दौड़ का शानदार आयोजन
लोह पुरुष व भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल 150वी जयन्ती

लैलूंगा- आज 31 अक्टूबर को लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर राज्य सचिव भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ एवं जिला संघ के निर्देशन पर स्काउट गाइड स्थानीय संघ लैलूंगा के द्वारा राष्ट्रीय एकता
सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया।मौसम की प्रतिकूलता के बाद भी सद्भावना दौड़ को लेकर उत्साह कम नही हुआ। कार्यक्रम स्थल पर सभी गणमान्य व जनप्रतिनिधियों के साथ स्काउट गाइड को एकता की शपथ दिलायी गयी।
सद्भावना दौड़ ब्लॉक ऑफिस से प्रारंभ होकर श्री अग्रसेन चौंक लैलूंगा में समापन हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष दीपक सिदार, विशिष्ट अतिथि स्काउट गाइड स्थानीय संध लैलूंगा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल  ,सभापति सुरेंद्र पटनायक,  जिला संघ उपाध्यक्ष डॉ सुनील गुप्ता ,कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शाह, BRC अरविंद राजपूत, प्रदीप साहू, CAC आशीष गोयल सद्भावना दौड़ में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्काउट गाइड विकासखंड सहसचिव उपेंद्र प्रधान, स्काउटर देवचरण पैंकरा, गिरधारी यादव, मधुसूदन यादव, श्यामलाल भगत, गोवर्धन यादव, सुमन लकड़ा, सुशील सोरेन के साथ सद्भावना दौड़ में लैलूंगा के अमरदीप हाई स्कूल, संत माइकल स्कूल, जीवन ज्योति विद्या मंदिर स्कूल, पीएम श्री स्कूल, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की स्काउट गाइड बच्चे भाग लिए।
थाना लैलूंगा के थाना निरीक्षक रोहित बंजारे व उप थाना निरीक्षक सुरेंद्र गुप्ता के साथ पूरे स्टाफ की विशेष भूमिका राष्ट्रीय एकता दिवस पर सद्भावना दौड़ में रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.